
Deoghar: जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र स्थित दहजोरिया गांव की रहने वाली 62 वर्षीय पुकु हेंब्रम की मौत शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई।

घटना के संबंध में वृद्ध महिला का पुत्र अरुण सोरेन ने बताया कि गुरुवार शाम उसकी मां आटो पर सवार होकर गांव से रिश्तेदार के घर जाने निकली थी। उसी क्रम में अचानक टोटो अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त हो गई।

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया । जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर मिलने के बाद स्वजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।
वही दूसरी घटना में बांका जिला के जयपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत कारीपहाड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्धा कालो देवी की मौत निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई।
घटना के बारे में रिश्तेदार जय प्रकाश यादव ने बताया कि मंगलवार को कालो देवी अपने पुत्र मिथलेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी के घर सलगति गांव जा रही थी। तेतरिया के समीप विपरित दिशा से तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर लाया गया। यहां दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिथलेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जबकि कालो देवी का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा था।
इसी क्रम में शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं मिथलेश का इलाज पटना में किया जा रहा है। घटना की जानकारी संबंधित थाना को दे दी गई है।


