
Deoghar Municipal Election Result 2026: झारखंड में देवघर नगर निगम के 36 वार्डों के पार्षद और मेयर पद के लिए 23 फरवरी को वोटिंग के बाद अब सबकी नजरें आज सुबह 8:00 बजे से शुरू वोटों की गिनती पर है।

चुनाव परिणाम को लेकर सभी में उत्सुकता देखा जा रहा है।

देवघर नगर निगम से अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रीता चौरसिया ने बड़ी बढ़त बना ली है। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार रीता चौरसिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 2300 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार रवि राउत दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।


