
Patna: बिहार की राजधानी पटना के मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के मेकरा गांव स्थित महादेव स्थान गंगा घाट पर गुरुवार को नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत हो गयी जबकि दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

रामनवमी पर मेकरा गांव के पांच दोस्त गंगा स्नान के लिए गये थे। स्नान के दौरान सभी गहरे पानी में चले गये। देखते ही देखते पांचों दोस्त डूबने लगे।

गंगा घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों की सक्रियता से दो युवकों को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन तीन युवक गहरे पानी में चले गये।
मृतकों में श्याम कुमार, शिवम कुमार और आयुष कुमार हैं। घटना की जानकारी मोकामा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है।


