
Deoghar Municipal Election Result 2026: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए बीते 23 फरवरी को वोट डाले गए और इसके नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। देवघर नगर निगम के 36 वार्डों के पार्षद और मेयर पद के लिए काउंटिंग जारी है। धीरे-धीरे नतीजे सामने आने लगे हैं।

देवघर नगर निगम से अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रीता चौरसिया आगे चल रही हैं।

वार्ड नंबर 15 तक की गिनती के अनुसार रीता चौरसिया को 9900 मत प्राप्त हुआ है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार रवि राउत दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। रवि राउत को 7500 मत और बाबा बलियासे को 3400 वोट प्राप्त हुए हैं। बाबा बलियासे तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
देवघर नगर निगम: वार्डवार विजेता
- वार्ड 1: संदीप विश्वकर्मा
- वार्ड 2: प्रतिभा देवी
- वार्ड 3: राज किशोर
- वार्ड 5: टिप चटर्जी
- वार्ड 6: सीमा सिंह
- वार्ड 7: रूबी देवी
- वार्ड 8: मंजू देवी
- वार्ड 9 : शर्बर शेख
- वार्ड 10: बुटनी देवी
- वार्ड 11: किरण वर्मा
- वार्ड 12: अनूप बरनवाल
- वार्ड 13: मृत्युंजय राउत
- वार्ड 14: भूषण दुबे
- वार्ड 15: दिलखुश कुमार
बता दें कि देवघर नगर निगम में कुल 37 सीटें हैं, जिनमें 36 वार्ड पार्षद पद और एक महापौर पद शामिल हैं।



