
Deoghar: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स देवघर दिन प्रतिदिन, अपनी सेवाओं के विस्तार में तत्परता से लगा हुआ है। इसी क्रम में एम्स देवघर स्थित महिला छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल), एमआरआई (3 टेस्ला) एवं रोगी आहार सेवाओं का उदघाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मंडविया द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।

देवघर एम्स में गर्ल्स हॉस्टल एक ओर जहाँ छात्राओं को आवास की सुविधा प्रदान करेगी। वहीं दूसरी ओर एमआरआई व रोगी आहार सेवाओं की शुरुआत होने से मरीजों को सुविधा प्राप्त होगी।


