
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर मोहनपुर थाना इलाके के चौपा मोड़ जंगल-झाड़ी से दो साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम नवदीप कुमार मंडल घोरमारा और हरकिशोर कुमार राय चितरपोका थाना मोहनपुर का रहने वाला है। दोनों के पास से पुलिस ने 04 मोबाइल, 06 सिमकार्ड बरामद किया है।

वहीं जब्त किये गये दो सिमकार्ड का प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत पाया गया है। जेल गये सभी आरोपित फर्जी कस्टमर केयर और सरकारी अधिकारी बनकर फोन पे यूर्जस को कैश बैक का झांसा देकर तथा पीएम किसान योजना के लाभूकों को झांसे में लेकर ऑन लाइन ठगी का कार्य करते थे।
छापेमारी दल में पुनि त्रिलोचन तमसोय और पुअनि टेकलाल मेहता के अलावे कई जवान शामिल थे।


