
Deoghar: देवघर नगर थाना में एक प्राइवेट अस्पताल के कर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने दर्ज कराई है।

मामले में कहा है कि वह अपने दादी की तबीयत खराब होने की वजह से 22 फरवरी को इलाज के लिए वीआईपी चौक स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिवार के सभी सदस्य रात को घर चले गए। वह उक्त अस्पताल के वेटिंग हॉल स्थित सीढ़ी के पास एक बेड पर लेटी थी। अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे के अस्पताल का एक स्टाफ उसके पास आया और उसे जगाने के बाद उसके साथ छेड़खानी करने लगा और जबरदस्ती गलत नीयत से बाथरूम की तरफ ले जाने का प्रयास करने लगा। उसके चिल्लाने के बाद अन्य भर्ती मरीज के परिजन जग गए। उसे पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह भाग निकला।

बाद में जब वह पता लगाया गया तो आरोपी दिनेश कुमार नामक उक्त अस्पताल का कर्मी बताया गया।
नगर पुलिस मामला दर्ज करने के बाद छानबीन में जुट गई है।


