
Deoghar: चुनाव ड्यूटी के दौरान दो पुलिस कर्मियों की तबियत बिगड़ गयी। देवघर नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 करनीबाग आंबेडकर नगर कालोनी में डयूटी पर तैनात एक हवलदार की तबीयत खराब हो गयी। वहीं उल्टी करने लगा और बेहोश होकर गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने उक्त पुलिस कर्मी को उठाया। उसे सहारा देकर बैठाया। उसे बाद सूचना मिलने पर मेडिकल टीम वहां पहुंची और बीमार पुलिस कर्मी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी आकर उसका हालचाल जाना।

वहीं कुंडा थाना इलाके देवघर पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पर ड्यूटी कर रहा एक पुलिस कर्मी चक्कर आने से गिरकर बेहोश हो गया। बेहोश हुए पुलिसकर्मी का नाम लूथर सोरेन है। कुंडा पुलिस द्वारा इलाज के लिये उसे देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
दोनों का इलाज अस्पताल में किया गया।


