
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र खोरीपान्न बांका मोड़ के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का नाम नंदकिशोर यादव है जो हरकट्टा गावं का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल हरकट्टा गांव निवासी नंदकिशोर यादव की मां सविता देवी ने बताया कि वह बाइक से मौसी के घर जा रहा था। उसी क्रम में सामने से आ रहे ऑटो ने धक्का मार दिया और ऑटो चालक घटनास्थल से ऑटो लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी जसीडीह थाना की पुलिस को दे दी गई है।


