
Deoghar: गिरिडीह-चकाई मुख्य मार्ग पर सरोना स्थित बूढ़ीटांड के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने कोडरामा निवासी 22 वर्षीय मंथन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बावत सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक ब्लेक बक फासट्रेक कम्पनी में काम करता था। कंपनी के काम से कार पर सवार होकर चार लोग कोडरमा से देवघर आ रहा था। उसी क्रम मे ओवरटेक करने के चक्कर एक ट्रक चालक ने चकमा दे दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे मे गिर गई। इस घटना मे मंथन सिंह और दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लाया गया जहां मंथन को देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


