
Deoghar: देवघर नगर निगम चुनाव अपने अंतिम चरण में है। सभी उम्मीदवार जनता के बीच समर्थन मांगने पहुंच रहे हैं।

निगम क्षेत्र के वार्ड 15 के वार्ड पार्षद उम्मीदवार राजीव कुमार उर्फ राधे लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

वार्ड में बिजली, सड़क और नाला दुरुस्त करने जैसे मुद्दे को लेकर राजीव कुमार जन समर्थन की अपील कर रहे। डोर टू डोर कैंपेन चला राधे हर गली-मोहल्ले में पहुंच रहे।
राधे का कहना है कि वार्ड का विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।



