
Deoghar: देवघर में शिवरात्री के मौके पर आयोजित शिव बारात में लगी भीड़ में सैंकड़ो श्रद्धालुओं की मोबाइल चोरी कर ली गयी। शिव बारात के क्रम में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले 10 चोर को पकड़ लिया। सभी को पुछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

इन सबों के पास से चोरी के सात मोबाइल बरामद किया गया है। जेल गये आरोपियों में पश्चिम बंगाल बर्धमान जिला के पांडेसर निवासी विक्रम सिंह, जमुडिया थाना क्षेत्र के सिनेमा पाड़ा निवासी शक्ति सिंह, डुमानी थाना क्षेत्र के बारामुनी गेट निवासी शिबू सिंह, मंगल सिंह, डुमानी थाना क्षेत्र के सेवा सिंह, शिवा सिंह, नागेश्वार सिंह, प्रभात सिंह, रवि सिंह और पुरलिया जिला के बलरामपुर निवासी सनी सिंह के नाम शामिल हैं।

पुलिसिया पुछताछ में इनलोगों ने बताया है कि सभी लोग मिलकर मोबाइल चोरी करने का गिरोह बनाया है। बताया कि देवघर में श्रावणी मेला और शिवरात्रि के मौके पर भारी भीड़ जूटती है। इसी क्रम में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी को अंजाम देते हैं।
बताया जाता है कि ये सभी गिरोह के सदस्य अलग- अलग स्थानों पर जहां मेला, बाजार हाट और भीड़ लगने वाले धार्मिक स्थालोें पर जाकर मोाबइल चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। चोरी किये गये मोबाइल को पुरलिया या अन्य स्थानों पर औने- पौने दाम पर बेचकर आपस में रूपये का बंटवारा कर लेते हैं।
मोबाइल चोरी करने के आरोप में नगर थाना के एएसआई पातेलाल मूर्मू के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।


