
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के मंदिर मोड़ के पास एक महिला का पर्स चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर आदर्श नगर कॉलोनी निवासी खुशबू कुमारी ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वह 30 अगस्त को घर से डॉक्टर के यहां जा रही थी। इस दौरान मंदिर मोड़ के पास कुछ सामान लेने के लिए एक दुकान में रुकी। उसी क्रम में उसकी पर्स की चोरी हो गई।

कहा कि पर्स में एक मोबाइल और दो हजार रूपये नकद था। नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गई है।



