
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के पास आपसी विवाद में हुए मारपीट में महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों में गोपी महथा उसकी पत्नी विषहरी देवी और रवि महथा के नाम शामिल हैं।

तीनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज किया जा रहा है।

बताया जाता है कि रवि महथा और गोपी महथा दोनों सहोदर भाई है। गुरूवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो गयी।
उसी क्रम में लाठी डंडा से एक दूसरे पर वार कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची गोपी महथा की पत्नी विषहरी देवी को भी गंभीर चोट लग गयी।
मामले कि जानकारी नगर पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


