
Deoghar : झुलसकर गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के क्रम में देवघर सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतका 71 वर्षीय अमोला देवी सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरन गांव की रहने वाली थी।

घटना के संबंध में बताया गया कि वह ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही थी। इस दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया।

जब तक आग को बुझाया जाता वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। उसे स्वजनों द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यहां इलाज के क्रम में शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


