
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम विकास कुमार उर्फ विक्की साकिन कोरिया थाना चांदन जिला बांका और भरत यादव उर्फ चंदन यादव साकिन सुरंगी थाना रिखिया है।

दोनों के पास लूटे गये मोबाइल को भी बरामद किया गया है। बताते चलें कि 23 अगस्त को एक फाइनेंसकर्मी सारठ थाना क्षेत्र के रक्सा निवासी सुमन कुमार राय से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पीड़ित रिखिया थाना क्षेत्र के तरडीहा गावं से भरत फाइनेंस इनफुलेशन लिमिटेड ग्रूप का सप्ताहिक कलेक्शन करके वापस लौट रहा था। उसी क्रम में गावं से बाहर निकलते ही उसके बाइक को रोककर तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर नकदी एवं मोबाइल, पर्स और कंपनी का टैब लूट लिया था। इसे मामले में रिखिया पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही एक अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार जेल भेजा था।


