
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के जलसार रोड इलाके से लोडेड पिस्तौल के साथ पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक बंधा मोहल्ले का रहने वाला बताया जाता है।

बताया जाता है कि युवक काफी नशे में था। वह पिस्तौल दिखा रहा था। इस दौरान पुलिस की गश्ती दल की नजर उस पर पड़ गयी। उसे पकड़कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। उसके पास पिस्तौल कहां से आया ये पता लगाने का प्रयास कर रही है। वह किस मकसद से पिस्तौल लेकर घूम रहा था इस बारे में भी छानबीन की जा रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस इस बारे में कुछ बता नहीं रही है।


