
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के कोरियासा बाइपास सड़क पर हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम उदय कुमार राय उर्फ विष्णु राय है। जो नगर थाना इलाके बसमता का रहने वाला है।

मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद आसपास के रहने वाले लोगों के सहयोग से परिजन इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुुंचाया जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल में दहाड़ मार कर रोने लगे। जिससे पुरे सदर अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।

परिजनों ने बताया कि वह बाइक से देवसंघ की ओर जा रहा था। उसी दौरान कोरियासा बाइपास सड़क पर अज्ञात ट्रक ने उसके बाइक में धक्का मार दिया। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी। धक्का मारने के बाद चालक मौके पर से ट्रक लेकर फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे उसके बाद उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर गये। जहां देखने के बाद डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ ओपी प्रभारी प्रेम टूडु वहां पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।



