
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में जहां एक शिक्षक की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों सरकारी शिक्षक हैं। मृतक का नाम जीतेन्द्र कुमार दुबे हैं जो मोहनपुर थाना इलाके के सिमरजोर गावं के रहने वाले हैं। घायल का नाम संध्या कुमारी है।

दोनों को पहले इलाज के लिए कुंडा पुलिस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने शिक्षक जीतेन्द्र दुबे को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी संध्या कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया।

घटना के बावत बताया जाता है कि दोनों पति -पत्नी स्कूल से पढ़ाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। उसी क्रम में करणकोल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को मिलते ही सदलबल घटनास्थल पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के उपरांत डॉक्टर ने शिक्षक जितेन्द्र दुबे को मृत घोषित कर दिया।


