
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के तपोवन गर्भआडीह गावं में एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम दिनेश कुमार दास है। बताया जाता है कि वह शनिवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।

रविवार की सुबह जब देर तक नहीं उठा तब उसके पिता मोहन दास उसके कमरे में झांककर देखा तो उसे फांसी से लटकता पाया। उपरांत पिता ने हो हल्ला करना शुरू किया तो आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। उसके बाद उसे फांसी पर से उतारा।

उपरांत घटना की जानकारी कुंडा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एएसआई शिवजतन मुर्मू सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता महात्मा ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता था।
उसे दो बेटा भी है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की शाम को वह मजदूरी कर घर वापस लौटा था और खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था।
रविवार की सुबह जब वह कमरे से नहीं निकला तो पिता उसे उठाने पहुंचा तो देखा की वह फांसी के फंदे से झूल रहा है। इधर कुंडा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


