धनबाद।

धनबाद PMCH के अनुबंधित कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताली कर्मियों में नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं। एक साथ लगभग 400 कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल के इनडोर की व्यवस्था चरमरा गयी है। इसके अलावा पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, दवा वितरण, एनेस्थीसिया जैसी कार्य को करने वाले की कमी हो गयी है।
400 से अधिक कर्मी हड़ताल पर:

नर्सों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को दिए जाने वाले दवाओ पर असर पड़ सकता है. फिलहाल हड़ताली कर्मी ने इमरजेंसी सेवा चालू रखा है। हड़ताली कर्मियों ने सरकारी दर पर वेतन देने और पीएफ ई एस आई की मांग की है. आरोप है कि सरकारी रेट से 50% की राशि एजेंसी द्वारा हजम कर लिया जाता है और आधे से भी कम वेतन में उन्हें काम करना पड़ता है। वही MCI के विजिट के दौरान इन्हें स्थाई कर्मी के रूप में दिखाया जाता है।
सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी की कर रहे है मांग:

हड़ताल पर गए कर्मियों का कहना है की आउटसोर्सिंग कंपनी सरकार द्वारा तय मजदूरी से भी कम दे रही है. साथ ही तीन वर्षो में एक बार भी बोनस नहीं दिया गया है. न ही पीएफ ई एस आई से सम्बंधित कागजात तक दिया गये है. ऐसे में हमलोग आज अस्पताल प्रबंधक से मांग करते हैं कि हमारी सभी मांगो को पूरा किया जाये। जिसके बाद ही हम सभी काम पर लौटेंगे।


