
Deoghar News : देवघर नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाबा परिहस्त के गिरोह के दो गुर्गे को हथियार के साथ धरदबोचा है।

गिरफ्तार नगर थाना क्षेत्र के सनवेल बाजार पेड़ा गली मोहल्ला निवासी अंकित जोशी व मंदिर मोड़ शिक्षा सभा चौक निवासी अनन्य वत्स के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन व आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। दोनों गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस बाबत एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार को किसी आपराधिक मंशा से हथियार के साथ घूम रहे दोनों बदमाशों के बारे में गुप्त सूचना मिली मिली। इसकी जानकारी एसपी सौरभ को दी गई।
एसपी द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। टीम में नगर थाना प्रभारी के अलावा एसआइ मुकेश कुमार तिवारी, दिलीप मुंडा व सुमंत प्रसाद, एएसआइ संजय रजक , पंकज कुमार व हवलदार सचिदानंद निर्मल, आरक्षी समीर चंद्र महतो व पंकज कुमार सहित राउड दस्ता के साथ छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान दोनों युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
थाना लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने आपराधिक घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। बताया कि व्यवसायी सहित अन्य लोगों से रंगदारी मांगना ही इनकी मंशा रहती है।
रंगदारी नहीं देने पर उक्त प्रतिष्ठान के संचालक को डराने-धमकाने के लिए फायरिंग करते है। एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में कई आपराधिक मामले में दोनों की संलिप्ता रही है। पुलिस इन दोनों सभी आपराधिक कांडों में संलिप्तता की जांच कर रही है।


