
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर जसीडीह थाना क्षेत्र के सुजानी कृषि विज्ञान केन्द्र से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम सोनू रवानी साकिन महतोडीह थाना जसीडीह और चंदन कुमार दास साकिन तिलौना थाना देवीपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से मिले मोबाइल नंबरो के विरूद्ध ऑनलाइन शिकायत दर्ज पाया गया है।

दोनों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल और 05 सिमकार्ड बरामद किया है। छापेमारी दल में पुनि हरदियूस टोप्पो, पुअनि धनश्याम गंझू सहित पुलिस के जवान शामिल थे।


