
Deoghar News : अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। एक घटना में जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय त्रिलोचन यादव की सड़क हादसे में मौत हो गयी।

घटना के संबंध में बताया गया कि वह बाइक से जा रहा था। बाइक की गति अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे बिजली के पोल से कराया गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं एक अन्य सड़क हादसे में जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा गांव निवासी सन्नी देवानंद बाइक से गिरकर घायल हो गया है।
वहीं सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के कटौन गांव निवासी सीया देवी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गयी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


