
Madhupur News : पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और समाज में विद्वेष फैलाने के मामले में कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर मधुपुर थाना कांड संख्या 12/26 के बाद हुई है ।छापेमारी के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति पर आरोप है कि उसने लालगढ़ में हुई एक छोटी घटना के संदर्भ में बनाए गए फर्जी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने का खतरा पैदा हुआ।
शेष अभियुक्तों की तलाश जारी:
पुलिस एफआईआर में नामजद चार अभियुक्तों और कई अन्य संदिग्ध सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी है। देवघर पुलिस ऐसे सभी तत्वों का पता लगाकर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या समाज में फूट डालने वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करें और न ही फॉरवर्ड करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिम्मेदार सोशल मीडिया उपयोग जरूरी:
यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार और सूचना साझा करने की अहमियत को रेखांकित करता है। देवघर पुलिस नागरिकों से सतर्क रहने और कानून का पालन करते हुए साइबर स्पेस को साफ-सुथरा रखने में सहयोग देने का आग्रह करती है।


