
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के भूत बंगला के पास एक कांवरिया श्रद्धालु की मौत हो गयी. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और श्रद्धालु की तलाशी दी गई.

जिसमें मृतक के पास से मोबाइल मिला जिसके माध्यम से घटना की जानकारी परिजनों को दी गई. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां से श्रद्धालुओं को एंबुलेंस के माध्यम से देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

जहां पर और ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा जांच कर मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक समस्तीपुर जिला के शिवाजी नगर निवासी कमलू मंडल के परिजन राम जी सिंह ने बताया कि वे लोग एक साथ 70 कांवरिया वसंत पंचमी में बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए निकले थे.
जिसमें कमलू मंडल आगे बढ़ गए थे और भूत बंगला के पास अचानक वह गिर गए और उनकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा फोन के माध्यम से दिया गया. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल में जांच के उपरांत श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया गया इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया


