हज़ारीबाग।

हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की हत्या अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से मारकर कर दी. आरोप है की विनोद कुमार मेहता की हत्या TPC के उग्रवादियों ने की है.

अज्ञात अपराधियों ने विनोद कुमार मेहता को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया। वही परिजन मृतक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया की TPC के उग्रवादियों ने घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से खुद को टीपीसी का उग्रवादी बता कर लेवी की मांग की जा रही थी। लेवी नहीं देने पर अपराधियों ने यह घटना को अंजाम दिया। मृतक बड़कागांव चौक पर ही मीट का व्यवसाय करता था। जिसकी उम्र 30 साल थी।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया पिछले दिनों मृतक के परिजनों के साथ भी उग्रवादियों ने जंगल में ले जाकर मारपीट की थी और लेवी की मांग की थी। साथ में यह भी कहा था कि अगर लेवी नहीं दोगे तो हत्या कर दी जाएगी। परिजनों ने कहां कि अपराधियों ने 10000 रूपये भी ले गए और जो मीट काटने के हथियार थे उसी हथियार से विनोद कुमार मेहता की हत्या कर दी। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।



