Deoghar/Ahmedabad: BJP प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए झारखंड से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे गुजरात पहुंचे हुए हैं. शुक्रवार को निशिकांत दुबे ने भरूच जिले में जगड़िया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. साथ ही निशिकांत दुबे डोर टू डोर कैंपेन में भी शामिल होकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांग रहे है.
निशिकांत दुबे शनिवार को गुजरात के भरुच जिले के जगड़िया प्रखंड के विभिन्न इलाको में जन संपर्क अभियान चलाया और लोगो को सम्बोधित किया। साथ ही कई जगह लोगो से सीधा संवाद किया।
भाजपा ने गुजरात में कुल 89 विधानसभा के लिए 89 केंद्रीय नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा है. इसमें कई केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी शामिल है. सभी केंद्रीय मंत्री व नेता को 89 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेवारी मिली है.
सांसद डॉ निशिकांत दुबे को गुजरात के जगड़िया विधासभा सीट में भाजपा प्रत्याशी रितेश भाई बसवा के पक्ष में प्रचार में जुटे हैं. झगडिया एसटी के लिए आरक्षित सीट है. सांसद डॉ दुबे ने बताया कि 1952 से इस सीट पर कभी भी जनसंघ या भाजपा प्रत्याशी की जीत नहीं हुई है. लेकिन इस बार परिवर्तन की उम्मीद जगी है.
MP निशिकांत दुबे का कहना है कि PM मोदी ने जिस तरह से संताल परगना जैसे आदिवासी इलाके में स्वास्थ्य व कनेक्टिविटी के क्षेत्र में विकास किया है, यह पूरे देश के लिए उदाहरण है. बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाये जाने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया है. निश्चित तौर पर आदिवासियों का विश्वास भाजपा पर काफी बढ़ा है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि भाजपा ज़गड़िया सीट जीतेगी. यहाँ चुनाव एक दिसम्बर को होना है.