
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर चौक पर टोटो चालक के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के संबंध में रिखिया थाना क्षेत्र के आठमोरिया गांव निवासी घायल टोटो चालक नूनू भैया महथा ने बताया कि रिखिया में एक सवारी बैद्यनाथपुर जाने के लिए उसके टोटो पर बैठा। बैद्यनाथपुर चौक पहुंचने पर किराया मांगने लगा तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया।
आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। घटना की जानकारी पीड़ित ने रिखिया थाना पुलिस को दे दी गयी है।


