
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ मोहल्ले में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मृतक 22 वर्षीय मंटू कुमार यादव कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग मोहल्ले का रहने वाला था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बुधवार की रात को बाइक से घर से कहीं जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक हथगढ़ मोहल्ले में सड़क किनारे पोल से टकरा गयी थी। इस हादसे में उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। वहीं उसका बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
बताया जाता है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था जिस कारण उसके सिर पर गहरी चोट लगी। इसी चोट के कारण उनकी जान चली गयी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं कुंडा थाना की पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।


