
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में स्थित सिंघवा नंदन पहाड़ के बीच गाश्ती वाहन और एक टोटो में टक्कर हो गई। इस घटना में टोटो चालक सिंघवा निवासी ललन महथा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में उसे नगर थाना कि गश्ती वाहन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज कर ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया। घटना के बावत बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को ललन महथा अपनी टोटो लेकर घर से बाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान उसके मोबाइल पर फोन आ गया। वह एक हाथ से फोन पकड़ कर बात कर रहा था और दूसरे हाथ से टोटो चला रहा था।

उसी दौरान सिंघवा और नंदन पहाड़ के बीच टोटो अनियंत्रित होकर गश्ती वाहन से टकरा गई और पलट गई। इस घटना में टोटो चालक ललन महथा गंभीर रूप से घायल हो गया।


