
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ गांव के पास बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मंटू कुमार यादव करनीबाग मोहल्ले का रहने वाला है।

घटना के संबंध में बताया गया कि वह बाइक से जा रहा था उसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गइ। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।

जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना मिलने पर युवक के स्वजन भी सदर अस्पताल पहुंचे।
बताया जाता है कि बाइक की गति अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।
जिस वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। इस हादसे में उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।


