देवीपुर/देवघर: रविवार को देवघर के देवीपुर स्थित एम्स के गेट पर विस्थापितों ने धरना प्रदर्शन किया। विस्थापितों को नौकरी देने सहित 11 सूत्री मांग को लेकर युवा संघर्ष समिति के बैनर तले युवा धरना पर बैठे। इतना ही नहीं एम्स और प्लास्टिक पार्क के विस्थापितों ने जुलूस भी निकाला और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की गई।

धरना के बाद युवा संघर्ष समिति ने अपनी मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री आदि के नाम उपायुक्त को सौंपा।

युवाओं का कहना है कि हमारे इलाके की जमीन का अधिग्रहण कर एम्स व प्लास्टिक पार्क खोला जा रहा है। लेकिन एम्स (AIIMS) के भवन निर्माण कार्य में बाहरी लोगों को काम दिया गया है। जबकि स्थानीय लोग भूखे मर रहे हैं। साथ ही किसी को एम्स में नौकरी नहीं दी गई है। ऐसे में एम्स में रैयतों व स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने, एम्स परिसर में कैंटीन स्थानीय रैयत को आवंटित करने की मांग की गयी है।
इसके अलावा भी एम्स के निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखने, स्थानीय लोगों के इलाज के लिए अलग से व्यवस्था करने , एम्स की चहारदिवारी के अंदर सड़क की घेराबंदी होने से रामपुर, सुल्तानपुर के लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए पक्की सड़क बनवाने और रामपुर मोड़ पर एक गेट बनाये जाने की मांग युवा संघर्ष समिति ने रखी है।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: थार सवार चार अपराधियों ने दुकानदार से मांगी 50 हजार की रंगदारी, विरोध पर मारपीट व लूटपाट
- रंगदारी व संगठित अपराध के खिलाफ Deoghar पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
- Deoghar से जुड़ा JSSC-CGL पेपर लीक का तार: लिपिक गिरफ्तार, 1200 अभ्यर्थियों को रटाए गए थे क्वेश्चन-आंसर
- Deoghar: आधी रात ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच कुख्यात अपराधी पकड़ाये, स्कॉर्पियो, पिस्तौल और गोली बरामद
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम



