
Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के खुटाबांध गांव में फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी मिलते ही घर का दरवाजा तोड़कर फंदे से उतार कर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर जांच के उपरांत ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक मोतीलाल दास की पत्नी वर्षा कुमारी ने बताया कि उसका पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

वह दो दिन पूर्व ही घर आया था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच रात को लड़ाई हुई थी। जिसमें अपनी पत्नी वर्षा को मारपीट कर घायल कर दिया था।
जब घर में कोई नहीं था तो घर के अंदर का दरवाजा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
घटना की जानकारी मोहनपुर थाना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है।


