Deoghar News : महिला के हाथ से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। घटना के संबंध में बताया गया कि सत्संग गेट के पास बाइक सवार बदमाश आए और महिला के हाथ से मंगलवार की सुबह मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

पीड़िता रेखा देवी जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव की रहने वाली है। वह देवघर में बेलाबगान में रहती है। वह कचहरी परिसर में चश्मा बेचने का काम करती है।

वह काम पर जा रही थी इस दौरान बाइक सवार बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता बदमाश वहां से फरार हो चुकी था।
महिला ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।



