
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को एक युवक काफी परेशान करता था। वह अक्सर उसे मोबाइल पर मैसेज करता था। फोन कर उसे तंग करता था। सोमवार की रात भी उसने ऐसा ही किया था। उसके बाद घर के लोग युवक के यहां इस बात का विरोध जताने के लिए गए थे। वहां युवक व उसके घर के लोग उल्टे उन्हीं लोगों से उलझ गए। गाली गलौज व लड़ाई झगड़ा करने लगे। इस बात की भनक उसकी बेटी को हो गयी।

पिता ने बताया कि बेटी उस वक्त घर में अकेली थी। उसने घर में ही साड़ी से खुद को फांसी लगा ली। वे लोग घर वापस आए तो बेटी को लटका हुआ देखा। उसे नीचे उतारकर तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाए। यहां जांच करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मृतका के पिता का बयान दर्ज कर लिया है।


