
Deoghar : देवघर जिले जसीडीह थाना क्षेत्र के पदन बेरा गांव में कुएं से एक महिलाऔर बच्ची का शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

घटना के संबंध में मृतिका गुड़िया देवी उम्र लगभग 25 साल एवं बेटी एक वर्षीय पीहू कुमारी के चचेरे नाना ने बताया कि गुड़िया के पति विष्णु यादव आए दिन किसी न किसी बात पर मारपीट करते रहता था इसके बाद वह पिता के घर बिहार के जयपुर थाना इंदौडीह गांव चली जाती थी.

हाल ही में दोनों को समझा बूझकर भेजा गया था. 1 साल की बच्ची पीहू का कल जन्मदिन था उसी को लेकर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था इसके बाद आज सुबह सूचना मिली कि बेटी और नातने का शव कुएं में मिला है सूचना मिलते ही हम लोग बेटी के ससुराल पहुंचे जहां पर देखा कि दोनों मृत अवस्था में पड़ा हुआ था
मृतका के चाचा ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया हैं. वहीं ससुराल वालों ने कहा है कि कल दोनों के बीच लड़ाई हुई है पति विष्णु यादव घर में सोया था और गुड़िया अपनी बच्ची को लेकर कुएं में कूद गई.
पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है


