
Deoghar News : देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला की मौत विषपान करने से हो गयी। मृतका का नाम काजल देवी पति सौरभ चौधरी है जो जेठुटांड़ गावं की रहने वाली है।

बताया जाता है कि गुरूवार की देर रात को उसे घरेलु विवाद में घर में रखे अनाज में डालने वाले टेबलेट को खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर होने लगी।

उपरांत परिजनोें ने उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
मृतका के चाचा बिहार के नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी राकेश कुमार पुलिस को दिये आवेदन में कहा है उसने आवेश में आकर कोई विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया था।
जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजन पोस्टर्माटम के बाद शव को अपने साथ ले गये।


