
Deoghar: नव वर्ष 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुलभ तरीके से पूजा कराने को लेकर देवघर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर लिया है।

देवघर एसपी सौरभ ने बाबा मंदिर इलाके में दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी के साथ सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

एसपी ने कहा कि बाबा धाम पूजा करने के लिये पहुुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसे लेकर कई इलाकों में नो ईंट्री भी लगाया गया है। काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
बताते चलें कि नव वर्ष के अवसर पर हजारों की संख्या में दूसरे प्रदेश से भी लोग बाबा मंदिर में पूजा करने पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसे लेकर देवघर पुलिस प्रशासन में अपनी तैयारी पुरी कर ली है।
देवघर एसपी सौरभ ने बुधवार को बाबा मंदिर के आसपास के इलाके का दौरा किया और सुरक्षा की तैयारी की जानकारी ली।


