
Saharsa (Bihar News): बिहार के सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र (Mahishi police station area of Saharsa district of Bihar) में सोमवार को एक निजी घर में नवनिर्मित शौचालय के सेप्टिक टैंक (Septic tank of a newly built toilet in a private house) में दम घुटने (suffocate) से गृह स्वामी कैलाश चौधरी सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अभी भी गंभीर रूप से पीड़ित है।

पुलिस के अनुसार, महिसरहो गांव निवासी कैलाश चौधरी के घर में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान सोमवार शाम करीब पांच बजे नवनिर्मित शौचालय टैंक में सेंटरिंग खोलने के लिए गृह स्वामी चौधरी राज मिस्त्री और मजदूर के साथ टैंक में घुसे।

अंदर जाते ही दम घुटने से सभी लोग बेहोश हो गए। बताया जाता है कि टैंक का दीवार तोड़कर किसी तरह सभी को बाहर निकला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक गंभीर रूप से पीड़ित है जिसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही महिषी के थाना प्रभारी शिव शंकर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों में गृह स्वामी कैलाश चौधरी के अलावा शंभू साह, अशर्फी साह और सुशील कुमार शामिल हैं। पुलिस प्रथम दृष्ट्या दम घुटने से मौत बता रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



