
Deoghar News : राजस्थान से देवघर आए एक श्रद्धालु की गाड़ी का शीशा तोड़कर एक लाख नकद व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। इस सिलसिले में नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मामला राजस्थान के जयपुर इसरा चौराहा बाजार थाना कोतवाली छोटी चौपड़ निवासी सत्यनारायण शर्मा के बयान पर दर्ज किया गया है।

आरोप है कि वे लोग टेम्पो ट्रैवलर गाड़ी से जयपुर से देवघर पूजा करने के लिए गए थे। उन्होंने प्राइवेट स्टैंड में अपनी गाड़ी लगायी थी।
वहां से गाड़ी का शीशा तोड़कर उसके अंदर से एक लाख नकद, लैपटाप व मोबाइल, गाड़ी का कागज, चालक का लाइसेंस अन्य सामान चोरी का लिया गया।
जानकारी हो कि पहले भी इस तरह की कई घटना हो चुकी है। पुलिस अब तक गिरोह का पता नहीं लगा पायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


