
Rajgarh: जीरापुर थाना क्षेत्र में नौकरी से हटाने की बात को लेकर युवक ने बसस्टेण्ड स्थित ऑफिस में घुसकर व्यक्ति के मारपीट के साथ मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह मौके से भाग गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

थानाप्रभारी मुकेश गौड़ के अनुसार आवास काॅलोनी निवासी राधेश्याम (55) पुत्र बंशीलाल जायसवाल ने बताया कि नौकरी से हटाने की बात को लेकर बीती रात ग्राम गुलखेड़ी थाना माचलपुर निवासी अर्जुन सिंह पुत्र रतन सिंह सौंधिया बसस्टेण्ड स्थित पैलेस के ऑफिस में जबरन घुस गया, जिसने गालियां देते हुए मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 456, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।


