Deoghar: कोई इतना भी बेरहम कैसे हो सकता? सदर अस्पताल में हुए एक वाकया ने लोगों को ये सोचने पर विवश कर दिया है।

घटना शुक्रवार रात की है। जब बिहार प्रांत के चकाई निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी को बीमार हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर लाया। वह शराब के नशे में था। साथ में उसकी छोटी बच्ची भी थी। बच्ची की उम्र लगभग सात साल होने की बात कही गई। अस्पताल लाने के बाद बीमार पत्नी के साथ पति द्वारा बदसलूकी भी किया। पत्नी की ऐसी अवस्था पर भी उसे दया नहीं आया। उधर चिकित्सक ने जांच और प्राथमिक उपचार किया गया।

इसके कुछ घंटे बाद चिकित्सक ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही उसका पति अस्पताल से निकल कर गायब हो गया।
शनिवार शाम तक वह वापस नहीं लौटा। इधर स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्ची को लेकर चाइल्ड लाइन से संपर्क स्थापित किया। चाइल्ड लाइन बच्ची को अपने साथ ले गई है।



