
Deoghar: देवघर के इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव का विधिवत समापन हुआ।

खेल महोत्सव समापन के दौरान बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। शिवांगी के सांस्कृतिक नृत्य ने सबों का मन मोह लिया। खेल महोत्सव समापन समारोह के दौरान सांसद डा. निशिकांत दुबे द्वारा एक साथ कई घोषणा की गई। जो ना केवल खिलाड़ियों बल्कि कला, संगीत व प्रशिक्षण देने वालों के चेहरे में मुस्कान ला दिया।

इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह के दौरान बारी- बारी से विभिन्न खेलों में विजयी प्रतिभागियों को पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी, सांसद डा. निशिकांत दुबे, विधायक देवेंद्र कुंवर, आरके मिशन के प्राचार्य स्वामी दिव्यसुधानंद जी महाराज, देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डा. सुनील खवाड़े ने सम्मानित किया।
बैडमिंटन के लिए अंडर-14 (बालिका एकल) श्रेणी में देवघर की लाडली रोज विजेता व गोड्डा की जयना उप-विजेता , अंडर-14 (बालिका युगल) श्रेणी में देवघर की लाडली रोज व आरोही की जोड़ी को विजेता व गोड्डा की जयना और ईशाना की जोड़ी उप-विजेता , अंडर-17 (बालिका एकल) श्रेणी में देवघर की लाडली रोज को विजेता व गोड्डा की राधिका को उप-विजेता, अंडर-17 (बालिका युगल) श्रेणी में देवघर की सृष्टि व लाडली की जोड़ी को विजेता और देवघर की ही अंजली व नेहा की जोड़ी को उप-विजेता, अंडर-19 (बालिका एकल) श्रेणी में देवघर की सृष्टि सुमन को विजेता और देवघर की ही नेहा उप-विजेता, महिला एकल (एकल) श्रेणी में देवघर की प्राची विजेता और देवघर की ही मान्या को उप-विजेता के लिए पुरस्कृत किया गया।
बालक वर्ग (बैडमिंटन) के अंडर-14 (बालक एकल) गोड्डा के मनप्रीत को विजेता, डबल मुकाबले में गोड्डा के मनप्रीत व तथागत की जोड़ी को विजेता और देवघर के देवाशीष व अंशु की जोड़ी को उप-विजेता, अंडर-17 के एकल मुकाबले में गोड्डा के प्रिंस को विजेता और गोड्डा के ही गुलशन को उप-विजेता, अंडर-19 के एकल मुकाबले में देवघर के उत्सव को विजेता और देवघर के ही अभिषेक को उप-विजेता, डबल मुकाबले में अभिषेक व उत्सव की जोड़ी को विजेता और देवघर के ही अनुज व पीयूष की जोड़ी को उप-विजेता, मेंस डबल में अंकेश व हर्ष की जोड़ी को विजेता और देवघर के ही राहुल व ऋषभ की जोड़ी को उप-विजेता के लिए पुरस्कृत किया गया।
बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर के लिए देवघर के सौर्या शेखर सिन्हा, रियांश राय, प्रभात रंजन, आयुष मिश्रा व अरिका जबकि गोड्डा के प्रणव पुष्कर, अर्क आर्या को पुरस्कृत किया गया जबकि 65 वर्षीय अशोक बलियासे को भी पुरस्कृत किया गया।
कबड्डी में अंडर-19 बालक वर्ग के लिए इंडोर स्टेडियम को विजेता व मधुपुर की टीम को उप-विजेता, बेस्ट रेडर के लिए रणवीर कुमार, बेस्ट डिफेंडर के लिए मधुपुर के मनीष कुमार, आल राउंडर के लिए उदय कुमार को पुरस्कृत किया गया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग के लिए इंडोर स्टेडियम को विजेता, अंडर -17 बालक वर्ग के लिए इंडोर स्टेडियम को विजेता व भारती विद्यापीठ को उप-विजेता, अंडर-17 बालिका वर्ग के लिए इंडोर स्टेडियम को विजेता व मातृ मंदिर गर्ल्स स्कूल को उप-विजेता, अंडर-14 बालक वर्ग के लिए इंडोर स्टेडियम को विजेता व भारती विद्यापीठ को उपविजेता के लिए पुरस्कृत किया गया।
ताइक्वांडो के लिए अंडर-14 बालक वर्ग में देवघर विजेता व मधुपुर को उप-विजेता, अंडर-14 बालिका वर्ग के लिए देवघर को विजेता व मधुपुर को उप-विजेता, अंडर-17 बालक वर्ग के लिए देवघर को विजेता व मधुपुर को उप-विजेता, अंडर-17 बालिका वर्ग के लिए देवघर को विजेता व मधुपुर को उप-विजेता के लिए पुरस्कृत किया गया। वालीबाल के लिए इंडोर चैंप को विजेता और डीएवी को उप-विजेता , बालिका वर्ग के लिए इंडोर स्टार को विजेता व डीएवी सातर को उप-विजेता के लिए पुरस्कृत किया गया।
सांसद निशिकांत दुबे ने मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास है भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेजबानी करेगा।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि ओलंपिक में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का खिलाड़ी अगर मेडल लाकर देगा तो वह अपनी तरफ उस खिलाड़ी को एक करोड़ रुपया देंगे। लेकिन शर्त इतना है कि मेडल लाकर देना होगा।
सांसद ने कहा कि ऐसे 50 खिलाड़ियों को वह अपनी तरफ से 50 करोड़ रुपया देंगे। तभी सही मायने में गोड्डा लोकसभा का विकास दिखेगा। अभी 10 वर्ष का समय है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस भी खेल से जुड़े खिलाड़ियों को खेल सामग्री की आवश्यकता है, उनसे सीधे संपर्क कर खेल सामग्री ले जा सकते है। गीत-संगीत, नृत्य आदि सिखाने वालों को भी जिस भी वाद्य यंत्र की आवश्यकता है, ले सकते है। साथ ही उन्होंने कहा कि कभी भी बैंडमिंटन राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी। साथ ही देवघर कालेज स्थित अगले साल से शूटिंग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय कोच से सिखने का अवसर मिलेगा। देवघर में संसाधनों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व उनकी टीम ने काफी बेहतर तरीके से आयोजन कराया। उन्होंने भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से अनुशासन का परिचय देते हुए कम संसाधन में भी बेहतर करने का जज्बा दिखा। इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन कोर्ट के लिए मैंने दो करोड़ रुपये दिया था। इसके अलावा उन्होंने आरके मिशन के प्राचार्य से बालिकाओं के लिए भी स्कूल खोलने का अनुरोध किया। कहा कि स्कूल भवन निर्माण के जितनी भी धनराशि की आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध करा देंगे। साथ ही उन्होंने विद्यापीठ में प्लस-टू में नामांकन के लिए खेले के कोटा से सीट उपलब्ध कराने को कहा। प्राचार्य से खेल कोटा से नामांकन लिए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही बालिकाओं के लिए स्कूल खोले जाने पर विचार करने की बात कही।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के हर तबके और हर वर्ग से जुड़ते हैं, यह अद्भुत है। वह खिलाड़ियों से मिलते, उनसे बात कर उनका हौसला अफजाई करते हैं। ना केवल खेल बल्कि परीक्षा के दौरान भी जुड़ते हैं। किसान और कारीगरों के साथ भी जुड़ते है। यह सबका साथ , सबका विकास और सबका विश्वास का आधार है। 2047 तक भारत विकसित बनेगा, यह इस संकल्प का प्रमाण है। खिलाड़ियों से कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना कूदना सबसे जरूरी है। सात हजार बच्चों ने इस आयोजन में भाग लिया वह असाधारण है। यह केवल गोड्डा नहीं बल्कि हर जगह जो खेल के प्रति जुनून पैदा हुआ है, इसका प्रमाण है। बच्चों को मेहनत करना होगा। राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ियों को सामने लाना है इसका महोत्सव का मूल उद्देश्य है। खेल की दुनिया में झारखंड ने अपना नाम कमाया है। उन्होंने सांसद की घोषणा को अद्भुत बताते हुए कहा कि यह खेल भावना और खिलाड़ियों को तराशने का अद्भुत तरीका है। रांची के बाद पूरे प्रदेश में खेलकूद के क्षेत्र में कोई जगह बनाएगा तो वह संताल परगना का देवघर होगा। इसकी झलक मिल रही है। निशिकांत दुबे का खेल और विकास के हर क्षेत्र के लिए चिंतित रहते हैं। सांसद की मेहनत और परिश्रम हर रोज दिखाई देता है।



