
Deoghar News : देवघर जिले के जसीडीह थाना रोहणी इलाके में ग्यारह हजार वॉल्ट के तार की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम आशीष पांडेय है जो रोहणी पांडेय टोला का रहने वाला है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के चचेरे भाई अशुतोष पांडेय ने कहा है कि मंगलवार की सुबह उसे फोन के माध्यम से जानकारी मिली की आशीष पांडेय ग्यारह हजार वॉल्ट के तार की चपेट में आ गया है।

जानकारी मिलते ही सभी लोग घटना स्थल पहुंचे और उसे उठाकर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजानों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


