खूंटी: तोरपा थाना क्षेत्र में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही तोरपा थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

तोरपा थाना प्रभारी ने बताया कि इनोवा कार से एक परिवार राउरकेला जा रहा था। इसी बीच रास्ते में इनोवा कार एक पेड़ से टकरा गयी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इन्हें भी पढ़ें:
- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
- माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल
- Gujrat के Bharuch की फार्मा कंपनी में Reactor blast होने से 5 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल
- Rajasthan: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत



