
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम जयकांत महतो है जो थाना इलाके के दुधनिया का रहने वाला है।

वह कुंडा थाना कांड संख्या 191/23 में हत्या का नामजद आरोपी था। बताते चलें कि 12 नवंबर 2023 की देर शाम को दुधनिया निवासी महेन्द्र यादव की गोली मार हत्या कर दी गयी थी।

बताया गया था कि जमीन विवाद को लेकर उसकी हत्या की गयी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी नितू देवी के बयान पर 10 नामजद और एक अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया था।
पिछले दो वर्ष से जयकांत फरार चल रहा था। कुंडा पुलिस को गुप्त सूचना मिली की वह घर पर आया हुआ है। उक्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


