
Deoghar News : देवघर जिले के देवघर-रिखिया मुख्य मार्ग पर सिमरकुट हरलाजोरी के बीच बाइक ऑटो में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना में पहाड़िया सिमरकुट निवासी सूरज कुमार का एक पैर कट कर अलग हो गया वहीं एक अन्य बाइक सवार लोढ़िया निवासी परदेसी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में रिखिया थाना के चौकीदार शिव शंकर मिर्धा ने बताया कि ऑटो और बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल होने की सूचना मिली थी।
उपरांत रिखिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
परिजन सदर अस्पताल पहुंचे उसके बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


