
Deoghar : पथरौल थाना क्षेत्र के गोनैया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। घायलों में मालती देवी, जितेंद्र दास और वीरेंद्र दास शामिल हैं।

तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, मालती देवी खेत में धान रोप रही थी। इसी दौरान उसके चचेरे भाई लाठी, डंडा, फरसा और भुजाली लेकर खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मालती देवी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गयी।

मालती देवी को बचाने के लिए जितेंद्र दास और वीरेंद्र दास वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों पर भी लाठी, भुजाली और फरसा से हमला कर दिया गया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
परिजनों ने घटना की जानकारी पथरौल पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



