
Deoghar News: साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ जिले की पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत जनवरी से अब तक जिले में 713 साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं उनके पास से पुलिस ने 1117 सिम कार्ड व 858 मोबाइल फोन बरामद किया है। वहीं 265 सिम कार्ड के खिलाफ पहले से प्रतिबिंब एप पर साइबर ठगी का शिकायत दर्ज है।

पुलिस ने इसी सिलसिले में चार साइबर ठगी के आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन, 08 सिम कार्ड बरामद किया गया है।
एक सिम कार्ड के खिलाफ पहले से प्रतिबिंब एप पर आन लाइन ठगी से जुड़ी शिकायत दर्ज है। पकड़े गए आरोपितों में जिले राहत अंसारी, इनामुल अंसारी और रकीब अंसारी साकिन बरमतरा थाना सारवां, दिनेश्वर यादव साकिन पंसारी थाना सारठ जिला देवघर के रहने वाले हैं।
इस आरोपितों को सारवां थाना क्षेत्र के झारखंडी जंगल सं छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी दल में साइबर थाना के पुनि हरदयुस टोप्पो, पुअनि विशेश्वर कुमार सहित जवान शामिल थे।



